(अ) वेग
(ब) त्वरण
(स) मंदन
(द) विस्थापन
(ii) वेग समय-ग्राफ समय अक्ष के लम्बवत् कब होगा?
(अ) एक समान गति में
(ब) तात्क्षणिक गति में
(स) विराम अवस्था में
(द) कभी नहीं
(iii) किसी प्रक्षेप्य द्वारा क्षैतिज में चली गई दूरी उसकी अधिकतम ऊँचाई की चार गुनी है, प्रक्षेपण कोण का मान होगा -
(अ) $90^{\circ}$
(ब) $60^{\circ}$
(स) $45^{\circ}$
(द) $30^{\circ}$
(iv) घड़ी की सेकंड सुई का कोणीय वेग होगा -
(अ) $60 \pi$ रेडियन/सेकंड
(ब) $30 \pi$ रेडियन/सेकंड
(स) $\pi / 30$ रेडियन/सेकंड
(द) $2 \pi$ रेडियन/सेकंड
(v) संवेग परिवर्तन की दर बराबर होती है -
(अ) वेग के
(ब) त्वरण के
(स) बल के
(द) आवेग के
(vi) नाव से किसी सवार के किनारे पर कूदते समय क्रिया बल लगता है -
(अ) किनारे पर
(ब) नाव पर
(स) सवार पर
(द) किसी पर नहीं
(vii) किसी वस्तु के जड़त्व का कारण है -
(अ) केवल द्रव्यमान
(ब) केवल वेग
(स) द्रव्यमान एवं वेग दोनों
(द) कोई नहीं
प्र.2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
(i) नियत वेग से गतिशील वस्तु का...................शून्य होता है।
(ii) उर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गई वस्तु द्वारा क्षैतिज में चली गई दूरी............................होगी।
(iii) महत्तम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए प्रक्षेप्य कोण...............................होना चाहिए।
(iv) प्रक्षेपण कोण $A$ और $90^{\circ}-A$ के लिए प्रक्षेप्य का......................... समान रहता है।
(v) यदि किसी निकाय पर कोई बाह्य बल न लगाया जाये तो उसका.........................रहता है।
(vi) रॉकेट नोदन. ....................का सिद्धांत आधारित है।
(vii) घर्षण द्वारा किया गया कार्य ......................होता है।
प्र.3 एक वाक्य में उत्तर दीजिए -
(i) एक वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकने पर वह 8 सेकण्ड बाद पुनः हाथों में आ जाती है। अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने में लगा समय बताइए।
(ii) $v-t$ ग्राफ के अंतर्गत आने वाला क्षेत्रफल क्या व्यक्त करता है?
(iii) शून्य सदिश किसें कहते हैं?
(iv) किसी सदिश $A$ की दिशा में एकांक सदिश लिखिए।
(v) पानी पर तैरते हुए $m$ द्रव्यमान के एक कार्क पर नेट बल का मान कितना होगा?
(vi) संवेग का SI मात्रक लिखिए।
(vii) यदि कोई मशीन 10 सेकेण्ड में 10 जूल कार्य करे, तो उसकी शक्ति कितने वाट होगी?
प्र. 4 सही जोड़ी का मिलान कीजिये।
कालम (अ)
(i) प्रकाश वर्ष की विमा
(ii) आवृत्ति की विमा
(iii) पारसेक
(iv) एंगस्ट्राम
(v) आपेक्षिक घनत्व
(vi) खगोलीय मात्रक
(vii) ऊर्जा का विमीय सूत्र
कालम (ब)
(a) $\mathrm{M}^{0} \mathrm{~L}^{0} \mathrm{~T}^{-1}$
(b) $M^{0} L T^{0}$
(c) $10^{-10}$ मीटर
(d) $3.08 \times 10^{16}$ मीटर
(e) $\mathrm{M}^{0} \mathrm{~L}^{0} \mathrm{~T}^{0}$
(f) $\mathrm{ML}^{2} \mathrm{~T}^{2}$
(g) $1.496 \times 10^{11}$ मीटर
प्र.5 किसी वर्नियर यंत्र के मुख्य स्केल के एक खाने का मान $1 \mathrm{~mm}$ तथा वर्नियर पर खानों की संख्या 10 हो, तो इसका अल्पतमांक ज्ञात कीजिए।
अथवा
सौर परिवार के सबसे निकट तारे का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में 4.29 वर्ष लगते हैं। पृथ्वी से इसकी दूरी $\mathrm{km}$ में ज्ञात कीजिए।
प्र.6 विमीय विश्लेषण की सीमाएं बताइए।
अथवा
विमीय विश्लेषण के उपयोग लिखिए।
प्र.7 एक वस्तु को प्रारंभिक वेग $9.8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}$ से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए।
अथवा
दूरी अशून्य होने पर किसी वस्तु का विस्थापन शून्य कब होता है? एक उदाहरण दीजिए।
प्र.8 सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिए।
अथवा
किसी सदिश $A$ को किसी $X Y$ समतल में वियोजित करके लिखिए।
प्र.9 कोणीय वेग किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखिए।
अथवा
वृत्तीय गति के लिये आवर्तकाल और आवृत्ति की परिभाषा एवं सूत्र लिखिए।
प्र.10 न्यूटन के गति के द्वितीय नियम को सूत्र के रूप में लिखिए।
अथवा
न्यूटन का गति संबंधित तृतीय नियम लिखिए।
प्र.11 क्रिकेट में खिलाड़ी कैच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खींचते हैं?
अथवा
मशीनों आदि में बॉल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है?
प्र.12 कार्य ऊर्जा प्रमेय लिखिए। सदिशों के अदिश गुणा के कोई दो गुण लिखिए।
प्र.13 विमीय विश्लेषण द्वारा समीकरण $T=2 \pi \sqrt{ }(\mathrm{l} / \mathrm{g})$ की शुद्धता की जाँच कीजिए। जहां $T=$ सरल लोलक का आर्वतकाल, $I=$ प्रभावकारी लंबाई, $g=$ गुरुत्वीय त्वरण है।
अथवा
विमीय विश्लेषण द्वारा गति के समीकरण $\mathrm{V}^{2}=\mathrm{U}^{2}+2 \mathrm{as}$ की शुद्धता की जाँच कीजिए। प्र.14 वायु में ध्वनि का वेग $v$ वायु दाब $p$ एवं घनत्व $d$ पर निर्भर करता है। विमीय विधि से ध्वनि के वेग $v$ के लिए सूत्र की स्थापना कीजिए।
अथवा
एस.आई. पद्धति की सभी मूल राशियां, इनके मात्रक तथा संकेत लिखिए।
प्र.15 $25 \mathrm{~m} / \mathrm{s}$ से गतिशील $60 \mathrm{~kg}$ के पिण्ड पर 50 न्यूटन का मंदन बल लगाया जाता है। पिण्ड को रुकने में लगा समय ज्ञात कीजिए।
अथवा
$10 \mathrm{~kg}$ की वस्तु पर 20 न्यूटन का बल 2.5 सेकण्ड तक लगाया जातर है। निम्नलिखित की गणना कीजिए -
(a) आवेग
(b) संवेग में परिवर्तन
(c) उत्पन्न त्वरण
प्र.16 प्रत्यास्थ एवं अप्रत्यास्थ संघट्ट में कोई तीन अंतर लिखिए।
अथवा
संरक्षी बल तथा असंरक्षी बल में कोई तीन अंतर लिखिए।
प्र.17 प्रक्षेप्य गति में किस कोण पर क्षैतिज परास ऊँचाई के बराबर होती है? गणना कीजिए।
अथवा
वृत्तीय गति किसे कहते हैं? एक समान वृत्तीय गति के लिये अभिकेन्द्री त्वरण ज्ञात कीजिए।
प्र.18 एक समान त्वरित गति में $v-t$ ग्राफ खींचकर गति के समीकरण प्राप्त कीजिए।
अथवा
गतिमान वस्तु के लिए अवरोधन दूरी किसे कहते हैं? सिद्ध कीजिए कि प्रारम्भिक वेग को दुगुना करने पर उसी मंदन के लिए अवरोधन दूरी का मान चार गुना हो जाता है।.
प्र.19 प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? पृथ्वी सतह से क्षैतिज से किसी कोण पर फेंके गये प्रक्षेप्य के लिये उडुयन काल, प्राप्त अधिकतम ऊँचाई एवं क्षैतिज परास के लिये सूत्र स्थापित कीजिए।
अथवा
सिद्ध कीजिए कि एक समान वृत्तीय गति में पिण्ड का आवर्तकाल उसकी आवृत्ति के व्युत्क्रम के बराबर होता है।