रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?
किसी रासायनिक अभिक्रिया को समीकरण के रूप में उसके अभिकारक और उत्पादों का प्रतीकात्मक रूप में रासायनिक समीकरण कहलाता है
2KCLO3(s) = 2KCL(s) + 3O2(g)
संतुलित समीकरण किसे कहते हैं?
रासायनिक समीकरण जिसमें दोनों पक्षों में प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या को बराबर किया जाता है इस प्रक्रिया को रासायनिक समीकरण संतुलन कहा जाता है। तथा संतुलित होने के बाद प्राप्त समीकरण को संतुलित समीकरण कहते हैं।
NaOH(aq) + HCL(aq) = NaCl(aq) + H2O(l)
रासायनिक समीकरण को संतुलित कैसे किया जाता है?
समीकरण में अभिकारक बाईं ओर तथा उत्पाद दाई ओर लिखे जाते हैं। द्रव्यमान संरक्षण नियम के आधार पर ना तो कोई परमाणु उत्पन्न होते हैं और ना ही नष्ट होते हैं अतः अभिकारकों एवं उत्पादों में अणुओं की संख्या बराबर अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
NaOH(aq) + HCL(aq) = NaCl(aq) + H2O(l)
रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की ट्रायल एंड हिट विधि क्या है?
रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की ट्रायल एंड हिट विधि निम्नलिखित चरणों में किया जाता है।
सबसे बड़े सूत्र वाली यौगिकों का चयन किया जाता है उपर्युक्त संख्या से गुणा करके समीकरण के दोनों पक्षों में विभिन्न तत्वों के परमाणु की संख्या को बराबर कर लिया जाता है।
दूसरे चरण में न्यूनतम संख्या के समीकरण के साथ दोनों ओर एक समान तत्वों को चुना जाता है तथा उनकी भी संख्याओं को बराबर किया जाता है।
- तीसरे चरण में मूल गैसों हाइड्रोजन नाइट्रोजन क्लोरीन आदि को पहले तत्वों की अवस्था में व्यक्त किया जाता है तथा अंत ने इन्हें भी संतुलित कर लिया जाता है।
