Child Development and Pedagogy MCQ Test- 5 - Ischool24
Ischool24 - Android App On Playstore Click - Download!

Child Development and Pedagogy MCQ Test- 5

Child Development And Pedagogy MCQ Test- 5  




Child Development And Pedagogy- बाल विकास तथा शिक्षाशास्त्र पर संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न हैं।  Teacher Eligibility Test शिक्षक पात्रता परीक्षा  के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों मे से एक हैं। 

किसी भी Teacher Eligibility Test मे बाल विकास तथा शिक्षाशास्त्र Child Development And Pedagogy से संबंधित प्रश्न Exam में 30 नंबर के पूछे जातें  हैं। 
Teacher Eligibility Test - Question With Answer

MCQ Test- 5


प्रश्न:-1. समावेशी…….शिक्षा के सिद्धांत पर आधारित है।

  1.  सामाजिक संतुलन

  2. समता एवं समान अवसर

  3. सामाजिक स्थिति एवं वैश्वीकरण

  4. विश्व बंधुत्व


व्याख्या- 2- समावेशी शिक्षा के अंतर्गत उन बालकों को शामिल किया जाता है जो सामान्य बालक को से अलग होते हैं पिछड़े बालक हो या विशिष्ट बालक हो, सबको नियमित शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर दिया जाता है ताकि किसी भी प्रकार के सामाजिक तथा अन्य परिस्थितियों में समायोजन कर सके।

प्रश्न:-2. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम कब लागू किया गया?

  1. 1992

  2. 1995

  3. 1990

  4. 2016


व्याख्या- 1-दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 16 दिसंबर 2016 में लागू किया गया यह विधेयक 21 वर्ष पुराने अधिनियम 1995 समान अवसर अधिकारों का संरक्षण व पूर्ण सहभागिता में संशोधन किया गया।

प्रश्न:-3. एक समस्या सुधारक बच्चा…….. विचार के आधार पर कथनों की सच्चाई और संभावना का मूल्यांकन करता है।

  1. सृजनात्मक

  2. सौंदर्य बोध

  3. अमूर्त

  4. तार्किक


व्याख्या-4- जिस दिए गए कार्य को करते समय बच्चे आनंद लेते हुए उस कार्य को करते हुए अनुभव प्राप्त करते हैं , उस कार्य को उपभोक्ता प्रकार का कार्य माना जाता है। क्योंकि उपभोक्ता प्रकार का कार्य बच्चों के द्वारा स्वयं चुना जाता है, साथ ही बच्चा उस कार्य को बड़े रुचि के साथ करता है।

प्रश्न:- 4. स्टैनफ़ोर्ड बिने परीक्षण किस चीज का मापन करता है।

  1. व्यक्तित्व का

  2. बुद्धि का

  3. पढ़ने की दक्षता का

  4. उपर्युक्त सभी का


व्याख्या-2-  स्टैनफ़ोर्ड बिने परीक्षण बुद्धि का मापन करता है सन 1950 में बीने ने अपने सहयोगी साइमन के साथ मिलकर एक आधुनिक प्रकार का सबसे पहला सफल बुद्धि परीक्षण तैयार किया था।

प्रश्न:- 5. निम्नलिखित में कौन सा एक संवेग है-

  1. मेमोरी स्मृति

  2. डर

  3. ध्यान

  4. उपरोक्त सभी


व्याख्या- 2- संवेग की परिभाषा-

संवेग आंतरिक भागों के अचानक तीव्र होने तथा विवेक प्रक्रिया के नियंत्रण से मुक्त होकर व्यवहार परिलक्षित होने की स्थिति को अभिव्यक्ति करता है।

मैकडुगल के अनुसार कुल 14 संवेग हैं।

  1. क्रोध 2. डर 3. घृणा 4. करुणा 5. वात्सल्य 6. कामुकता 7. आत्महीनता 8. आश्चर्य 9. आत्माभिमान 10. एकाकीपन 11. अधिकार 12. भूख 13. कृतिभाव 14. आमोद


प्रश्न:- 6. एक 3 साल का बच्चा बताया जाता है कि दूध बूथ पर एक Machine  द्वारा दूध का Production उत्पादन होता है-

  1. बच्चे को दुनिया का बहुत सीमित अनावरण/ज्ञान है।

  2. बच्चे का उत्तर दूध बूथ से दूध खरीदने के अनुभव पर सीमित है।

  3. बच्चे ने गाय को नहीं देखा।

  4. बच्चे के परिवार द्वारा बच्चे को प्रेरक वातावरण नहीं दिया जाता है।


व्याख्या- 2. बच्चे का जवाब दूध बूथ पर खरीदने के अनुभव पर आधारित है। जिन पियाजे कि माने तो बच्चा 3 वर्ष का है, जो पूर्व संक्रियात्मक अवस्था में  है इस अवस्था में बच्चा बिना किसी तार्किक विचार प्रक्रिया के किसी बात भी बात या वस्तु को स्वीकार लेता है।

प्रश्न:- 7. निम्नलिखित में कौन सा एक शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करता है?

  1. शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कक्षा में अनुशासन को बनाए रखने में 

  2. एक शिक्षक को निर्धारित पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।

  3. पाठ्यक्रम का परीक्षा अवधि तक पूरा करने के साथ-साथ दोहराने के लिए पर्याप्त समय देने में  

  4. जहां बच्चे संवाद और पूछताछ के माध्यम से सीखते हैं। वहाँ आराम के लिए जगह बनाना


व्याख्या-4- एक शिक्षक को शैक्षिक कार्य करते समय ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहिए जहां बच्चे निसंकोच प्रश्न पूछ सके हैं और संवाद के माध्यम से सीख सकें।

प्रश्न:- 8. बच्चों को कक्षा में प्रेरित समझा जा सकता है-

  1. वे स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल आते हैं।

  2. वे कक्षा में अनुशासन बनाए रखते हैं।

  3. वे प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित रहते हैं।

  4. वे शिक्षक से बिना झिझक के प्रश्न पूछते हैं।


व्याख्या- 4- कक्षा में बच्चों को प्रेरित समझा जा सकता है यदि बच्चे अध्यापक से किसी भी समस्या का सुझाव समाधान या किसी गंभीर प्रश्न पर प्रश्न पूछते हैं और शिक्षक उनका उचित जवाब देता है तो इस तरह से बालक प्रोत्साहित और प्रेरित होता है।

प्रश्न:- 9. अधिगम वातावरण में अनुशासन जो एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता  है। किस तरह की मदद करता है।

  1. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के प्रगति में

  2. बच्चों को उनके पाठ को रखकर याद करने में।

  3. चुप्पी साधे रहने के लिए।

  4. शिक्षकों को निर्देश देने में सहायक।


व्याख्या-1.  जब बच्चा कक्षा में अनुशासित रहता है तो शिक्षण अधिगम प्रक्रिया प्रगति करती है। तथा जब कक्षा में अनुशासन हीन होता है तो शिक्षण अधिगम प्रक्रिया बाधित होती है।

प्रश्न:- 10- 1-विद्यालय बच्चों के समाजीकरण की एक ऐसी संस्था है जहां पर-

  1. प्रमुख स्थान बच्चों का होता है।

  2. प्रमुख स्थान स्कूल की दिनचर्या का होता है।

  3. प्रमुख स्थान स्कूल की गतिविधियों का होता है।

  4. प्रमुख स्थान स्कूल के शिक्षकों का होता है।


व्याख्या- स्कूल बच्चों के समाजीकरण का की एक ऐसी संस्था है -जहां प्रमुख स्थान बच्चों का होता है अर्थात स्कूल की संपूर्ण गतिविधियाँ कार्यक्रम शिक्षक तथा पाठ्य चर्चा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक शारीरिक सामाजिक एवं नैतिक विकास के लिए प्रतिबद्ध होता है। इसलिए प्रगतिशील शिक्षा के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा का प्रमुख केंद्र बिंदु माना जाता है।

प्रश्न:- 11. व्यक्तिगत शिक्षा कार्यक्रम की योजना किस संदर्भ पर केंद्रित है।

  1. विशेष शिक्षा कार्यक्रम

  2. बालक केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम

  3. मुक्त शिक्षा कार्यक्रम

  4. ई- अधिगम शिक्षा


व्याख्या- 2. व्यक्ति शिक्षा कार्यक्रम योजना बाल केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम के संदर्भ में बनाई गई है इसके अंतर्गत बालक की सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत रूप से संचालित की जाती है।

प्रश्न:- 12……... महीनों की आयु के बीच अधिकांश बच्चे छोटे छोटे शब्दों को मिलाकर वाक्यों के रूप में बोलना प्रारंभ कर देता है।

  1. 12 से 18

  2. 18 से 24

  3. 24 से 30

  4. 30 से 36


व्याख्या- 18 से 24 महीनों की आयु के बीच अधिकांश बच्चे शब्दों को मिलाकर छोटे-छोटे वाक्यों  को मिलाकर बोलना प्रारंभ कर देता है।

प्रश्न:- 13. सृजनात्मकता को…….की अवधारणा से संबंधित माना जाता है।

  1. विविध सोच 

  2. एकाकी सोच

  3. संवेग

  4. स्मृति


व्याख्या-1. सृजनात्मकता योग्यता है- जो व्यक्ति को नए ढंग से चिंतन-मनन करने तथा कार्य को करने की योग्यता को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न:-14. दीपाली अक्सर किसी दिए गए जटिल कार्य को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर आसान बना कर कर लेती है। वह उपयोग……. करती है।

  1. कार्य को कम करने की विधि

  2. उपलक्ष्य विश्लेषण विधि

  3. जोड़ घटाव विधि

  4. उपरोक्त सभी


व्याख्या-2. जब किसी कठिन कार्य को समस्या समाधान करने के लिए छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर उस समस्या को हल किया जाता है तो इसे उपलक्ष विश्लेषण विधि कहा जाता है इसी विधि का प्रयोग दीपाली जटिल कार्य को करने के लिए करती है।

प्रश्न:-15.किस मनोवैज्ञानिक का कथन है की व्यक्तित्व जन्मजात एवं अर्जित प्रवृत्तियों का योग होता है। 

  1. वुडवर्थ 

  2. अलपोर्ट 

  3. कैटल 

  4. वेलेंटाइन 


व्याख्या-1- वुडवर्थ के अनुसार व्यक्तित्व जन्मजात एवं अर्जित प्रवृत्तियों का योग होता है और विकास वंशानुक्रम तथा वातावरण का योग ना होकर गुणनफल होता है। 

प्रश्न:- 16. बांगोर टेस्ट पता लगाता है-

  1. डिस्लेक्सिया

  2. डिस्केलकुलिया

  3. अप्रेक्सिया

  4. अफ़ाजिया 


व्याख्या- 1- बांगोर टेस्ट के माध्यम से किसी भी बालक के अधिगम अक्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है। इसका सर्वप्रथम परीक्षण सैमुअल किर्क 1963 में किया था। 

प्रश्न:- 17. किस मनोवैज्ञानिक का कथन है- शैशवावस्था सीखने का आदर्श काल होता है?

  1. स्किनर  

  2. वेलेंटाइन

  3. क्रो एण्ड क्रो 

  4. हरलॉक 


व्याख्या- वेलेंटाइन के अनुसार सीखने का आदर्श काल होता है।जबकि वेलेंटाइनके अनुसार किशोरावस्था को अपराध और मिथ्या प्रवृत्ति का काल माना जाता है। 

प्रश्न:- 18. किस मंत्रालय की पहल पर NCF (एन सी एफ) 2005 तैयार किया गया था?

  1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय

  2. उच्च शिक्षा मंत्रालय

  3. महिला बाल विकास मंत्रालय

  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय


व्याख्या- संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा 2005 में यशपाल शर्मा समिति का गठन किया गया जिसमें 38 सदस्यों की सहभागिता के साथ NCF-2005 तैयार किया गया। 

प्रश्न:- 19. NCF-2005 का प्रारंभ किस के निबंध से उद्धृत  है?

  1. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

  2. सत्येंद्र नाथ बोस

  3. मैथिली शरण गुप्त

  4. रविंद्र नाथ टैगोर 


व्याख्या- NCF-2005 रविंद्र नाथ टैगोर के निबंध से उद्धृत है। 

प्रश्न:- 20. व्यक्तित्व है-

  1. मनोदैहिक व्यवस्था

  2. गत्यात्मक संगठन

  3. वातावरण के साथ समायोजन

  4. उपरोक्त सभी


व्याख्या- 4- व्यक्तित्व मनोदैहिक गत्यात्मक संगठन और वातावरण पर निर्भर होता है।


About the Author

Hey! My name is Raghavendra Tiwari, a professional educator, website designer, and content creator from Anuppur (M.P.). I love to teach, create interesting things, and share knowledge. Contact me for live classes, notes and to create a website.

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.