धातु और अधातु Metals and Non-Metals - Ischool24
Ischool24 - Android App On Playstore Click - Download!

धातु और अधातु Metals and Non-Metals

धातु और अधातु - Metals and Non-Metals

हम सभी अपने जीवन में धातुओ और अधातुओ जैसे पदार्थो से घिरे रहते है अर्थात हमारे सभी तरफ धातु और अधातु जैसे तत्व मौजूद रहते है | परन्तु क्या आपने कभी सोचा है ये धातु क्या है और ये कैसे काम करते है |

इस अध्याय में हम धातु और अधातु के बारे में पूर्ण जानकारी के साथ समझेंगे कि धातुओ का हमारे जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है |

सबसे पहले समझते है कि धातु क्या होते है ?


धातु किसे कहते हैं ?

सामान्य शब्दों में धातु वे पदार्थ होते है जिनके पास चमक, अघातवर्द्यता, कठोर, तन्यता और भंगुरता जैसे रासायनिक गुणधर्म पाए जाते है, उन्हें धातुए कहाँ जाता है |

अन्य शब्दों में:

ऐसे पदार्थ जो अपने में आसानी से इलेक्ट्रान त्याग कर धनायन बनाने कि प्रवित्ति रखते है उन्हें धातु कहाँ जाता है |

धातुओ के गुणधर्म:

  • सभी धातु कठोर, चमकीले होते है और धातुओ के इन चमकीले गुण के वजह से कुछ धातुओं को धातुविक चमक भी कहाँ जाता है |
  • अधिकतम धातुओं में आघातवर्धनीयता जैसे गुण होते है अर्थात धातुओं को किसी भी आकार में ढाला जा सकता है |
  •  धातुओं में तन्यता जैसे गुणधर्म भी पाए जाते है |
  • ये ऊष्मा तथा विधुत के अच्छे सुचालक होते है |
  • धातुओं में इलेक्ट्रान त्यागने का प्रबल गुण होता है | 

अधातु किसे कहते हैं ?

अधातु जो बिलकुल धातु से भिन्न होते है, ये पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया में इलेक्ट्रान ग्रहण करने कि प्रवित्ति रखते है |

अधातु के गुणधर्म:

  • अधातु ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में मौजूद होते है |
  • ये प्रायः विधुत और ऊष्मा के कुचालक होते है |
  • इनका गलनांक और क्वथनांक बहुत ही कम होता है |
  • ये प्रायः ऑक्साइड प्रदान करते है |
  • ये इलेक्ट्रान ग्रहण करते है |

धातु और अधातु से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न -

1.   सोडियम धातु को केरोसिन में डुबाकर रखने का कारण समझाइए ?

Ans: सोडियम धातु को केरोसिन में डुबाकर रखने का कारण यह है कि यह धातु अत्यधिक क्रियाशील होते है और और oxygen के साथ अभिक्रिया करके ज्वलनशील पदार्थो में परिवर्तित हो जाते है |

2.   धातु का तनु HCl के साथ क्रिया समझाईये और इसके साथ ही आयरन का तनु H2SO4 के साथ अभिक्रिया लिखिए ?

Ans: जब धातु का तनु HCl के साथ क्रिया होती है, तो हमे हाइड्रोजन गैस कि प्राप्ति होती है |

आयरन का तनु H2SO4 के साथ अभिक्रिया:

Fe  +   H2SO4                       FeSO4 +    H2

3.   जिंक धातु का सल्फेट विलयन से अभिक्रिया समझाइए ?

Ans: जिंक धातु का सल्फेट विलयन से अभिक्रिया करने पर आयरन धातु का विस्थापन हो जाता है |

4.   आयनिक यौगिको के गलनांक अधिक होने के कारण बताईये ?

Ans: इनका गलनांक उच्च होने का कारण यही है कि इन पदार्थो को टूटने में अत्यधिक उर्जा कि आवश्यकता होती है अर्थात इनके बीच आयनिक आकर्षण अधिक होती है |

5.   खनिज कि परिभाषा दीजिये ?

Ans: खनिज: ऐसे पदार्थ जो पृथ्वी के अंदर पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन को ही खनिज कहाँ जाता है |

6.   अयस्क कि परिभाषा दीजिये ?

Ans: अयस्क: ऐसे पदार्थ होते है, जिनमे धातुओं कि सांद्रता या उनकी मात्रा बहुत अधिक होती है और इन्हें आसानी से निकाला जा सकता है |

7.   कुछ धातुए प्राकृतिक में मूल अवस्था में पाई जाती है ?

Ans: इन धातुओं के नाम सोना और प्लैटिनम है |

8.   धातुओं के जरिये ऑक्साइड कैसे प्राप्त किया जाता है ?

Ans: धातुओं के जरिये ऑक्साइड प्राप्त करने के लिए बहुत सारे विधियों का उपयोग किया जाता है:

जैसे कुछ धातुओं के केवल गर्म करने पर ही ऑक्साइड कि प्राप्ति हो जाती है |

    2HgO                           2Hg   +   O2

धातुओं से ऑक्साइड अपचयन अभिक्रिया के द्वारा भी मिल जाता है |

 ZnO + C                        Zn + CO

कुछ ऐसे भी धातु होते है जिनमे ऑक्साइड प्राप्त करने के लिए विधुत अपघटन विधि का भी प्रयोग किया जाता है |

9.   ऐसी कौन सी धातु है जिनका संक्षारण आसानी से नहीं होता है ?

Ans: जो धातु कम क्रियाशील होते है उनका संक्षारण आसानी से नहीं होता है |

जैसे: गोल्ड और प्लैटिनम |

10. मिश्रातु के बारे में बताईये ?

Ans: मिश्रातु: जो दो या दो से अधिक धातु और अधातु का मिश्रण होते है, उन्हें मिश्रातु धातु के नाम से जाना जाता है |

11. उभयधर्मी ऑक्साइड से आप क्या समझते है ?

Ans: उभयधर्मी ऑक्साइड: धातु के ऐसे ऑक्साइड जो अम्ल और क्षार दोनों के साथ अभिक्रिया करके जल और लवण बनाते है उन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहाँ जाता है |

जैसे कि एल्युमीनियम ऑक्साइड और जिंक ऑक्साइड ऐसे धातु है जो अम्ल और क्षार के साथ अभिक्रिया करते है, तो जल और लवण बनाते है |

Al2O3 + 6HCl                     2AlCl3  +  3H2O

ZnO  +  2HCl                      ZnCl2  +  HO

 

12. उस धातु का नाम बताये जो तनु अम्ल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन अलग कर देता है ?

Ans: जिंक और एल्युमीनियम ऐसे पदार्थ है जो तनु अम्ल से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन को विस्थापित कर देता है |

13. सल्फर के चूर्ण को गर्म करने पर हमे जो गैस मिलेगा उसकी अभिक्रिया सूखे और गिले लिटमस पेपर पर क्या होगी इसके साथ ही रासायनिक अभिक्रिया भी लिखिए ?

Ans: सल्फर के चूर्ण को गर्म करने पर जो गैस मिलेगा उसकी सूखे लिटमस पेपर पर कोई अभिक्रिया नहीं होगी क्योकि हाइड्रोजन (H+) आयन कि कमी से कोई क्रिया नहीं होगी |

और वही आद्र या गिले लिटमस पेपर में हाइड्रोजन (H+) आयन मौजूद होगा जिसके वजह से लिटमस पेपर का रंग परिवर्तित हो जायेगा |

रासायनिक अभिक्रिया:

S     + O2                             SO2

SO+  H2O                     H2SO3

14. लोहे को जंग लगने से कैसे बचाए ?

Ans: लोहे को जंग लगने से बचाने के उपाय:

लोहे को पेंट करना चाहिए |

धातु पर गैल्वनीकरण का उपयोग करना चाहिए |

15. आभूषण बनाने के लिए प्लैटिनम, सोना और सिल्वर जैसे धातु का ही उपयोग क्यों किया जाता है ?

Ans: आभूषण बनाने के लिए प्लैटिनम, सोना और सिल्वर जैसे धातु का ही उपयोग किया जाता है, क्योकि ये धातु बहुत ज्यादा चमकीले और तन्य प्रकृति के होते है और अन्य धातु कि अपेछा ये कम क्रियाशील होते है |

16. सोडियम, पोटेशियम और लिथियम जैसे धातु को तेल के अंदर डुबाकर क्यों रखा जाता है ?

Ans: हम सभी जानते है कि सोडियम, पोटेशियम और लिथियम जैसे धातु अन्य धातु कि अपेछा अत्यधिक क्रियाशील होते है और वायु में oxygen मौजूद होने के वजह से ये oxygen से क्रिया करके आग जैसे ज्वलनशील पदार्थ में परिवर्तित हो जाते है |

17.  एल्युमीनियम धातु का उपयोग बर्तन बनाने में क्यों किया जाता है ?

Ans: एल्युमीनियम धातु का उपयोग बर्तन बनाने में किया जाता है क्योकि इसका गलनांक उच्च होता है और साथ में एल्युमीनियम धातु पर एक परत भी होती है जो उन्हें संक्षारण से बचाती है |

18. तांबे के बर्तनों को खट्टे पदार्थो जैसे कि नीबू से क्यों साफ किया जाता है ?

Ans: तांबे के बर्तनों को खट्टे पदार्थो जैसे कि नीबू से साफ करने का कारण यही है कि तांबे के बर्तन में कॉपर सलफेट कि परत चढ़ जाती है जो कि क्षारीय होती है और इस क्षारीय द्रव को हटाने के लिए ही अम्लीय या खट्टे पदार्थ का उपयोग किया जाता है |

 


About the Author

Hey! My name is Raghavendra Tiwari, a professional educator, website designer, and content creator from Anuppur (M.P.). I love to teach, create interesting things, and share knowledge. Contact me for live classes, notes and to create a website.

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.